Homeझारखंडपर्व त्योहार पर बोकारो में सुरक्षा होगी सख्त, SP ने व्यापारियों के...

पर्व त्योहार पर बोकारो में सुरक्षा होगी सख्त, SP ने व्यापारियों के साथ की बैठक

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: आगामी पर्व त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, ट्रैफिक की समस्या और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बोकारो पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ एसपी कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के सीजन में आम लोगों और व्यापारियों को सुरक्षित और सहज माहौल देना है।

- Advertisement -

ट्रैफिक जाम और चेक पोस्ट पर चर्चा

बैठक के दौरान चास क्षेत्र में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बेरमो के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेक पोस्ट की व्यवस्था करने और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा।

- Advertisement -

नाइट विजन कैमरों से रखी जाएगी नजर

एसपी ने सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ आवासीय परिसरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। इसके अलावा शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर नाइट विजन कैमरे लगाने की योजना पर भी विचार किया गया। इन कैमरों की मदद से किसी भी आपराधिक घटना के बाद संदिग्धों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी।

पेट्रोलिंग बढ़ेगी और जारी होगा टोल फ्री नंबर

त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाइक पेट्रोलिंग सहित पुलिस गश्त को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में आम लोग तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें, इसके लिए जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी करने की तैयारी भी की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...