Homeझारखंडरांची T20 मैच की तैयारियां तेज, ट्रैफिक और क्राउड कंट्रोल के लिए...

रांची T20 मैच की तैयारियां तेज, ट्रैफिक और क्राउड कंट्रोल के लिए पुलिस-प्रशासन का फुलप्रूफ प्लान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मैच खेला जाना है। मुकाबले को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार 5 अक्टूबर को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र) मनोज कौशिक खुद स्टेडियम परिसर पहुंचे। उन्होंने पूरे स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा के हर पहलू की समीक्षा की।

- Advertisement -

पुलिस महकमे के तमाम बड़े चेहरे रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान ADG के साथ रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा JSCA के अध्यक्ष, सचिव, प्रबंध समिति के सदस्य और कई पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर डटे रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर स्टेडियम की आंतरिक सुरक्षा, दर्शक दीर्घा और आउटर एरिया के सुरक्षा प्लान को लेकर आपस में तालमेल बिठाया।

- Advertisement -

एंट्री, पार्किंग और ट्रैफिक पर विशेष फोकस

अधिकारियों ने स्टेडियम के प्रवेश और निकास द्वारों, पार्किंग एरिया, ट्रैफिक मैनेजमेंट और दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन मुआयना किया। मैच के दिन शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन और व्यवस्थित पार्किंग को लेकर प्लान तैयार किया गया। साथ ही टीमों और खिलाड़ियों के होटल से स्टेडियम तक आने-जाने वाले रास्तों, संवेदनशील स्पॉट्स और किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने की तैयारियों को परखा गया।

कानून-व्यवस्था और जनता से सहयोग की अपील

निरीक्षण के बाद ADG मनोज कौशिक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मैच के दौरान कानून-व्यवस्था में कोई ढिलाई न बरती जाए। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आकस्मिक स्थितियों के लिए बैकअप टीम तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन ने साफ किया कि दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही रांची पुलिस ने आम जनता और फैंस से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...