Homeबिहाररोहतास दौरे पर CM सम्राट चौधरी! युवा संवाद से बाइपास लोकार्पण तक;...

रोहतास दौरे पर CM सम्राट चौधरी! युवा संवाद से बाइपास लोकार्पण तक; जानें पूरा कार्यक्रम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

रोहतास: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 अक्टूबर के प्रस्तावित रोहतास दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम और एसपी ने खुद सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान युवा संवाद, सासाराम बाइपास का लोकार्पण और कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने वाली है।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी: नारायण मेडिकल कॉलेज में युवाओं से संवाद

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत डेहरी-ऑन-सोन के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से करेंगे। यहां ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज समेत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान नई युवा नीति, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

- Advertisement -

11:55 बजे सासाराम बाइपास का लोकार्पण

युवा संवाद के बाद मुख्यमंत्री बेदा फ्लाईओवर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11:55 बजे सासाराम बाइपास का लोकार्पण करेंगे। बाइपास के शुरू होने से सासाराम शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से आने-जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। मुख्यमंत्री बाइपास के पास कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार किए गए ऐतिहासिक पोखर का भी निरीक्षण करेंगे।

करूप में एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन

दौरे के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, करूप पहुंचेंगे। यहां वे जिले की पहली खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला (Astronomy Lab) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा विकासात्मक स्टॉलों और सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। हेलीपैड की तैयारी के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। आम लोगों के प्रवेश के लिए पास की भी व्यवस्था की गई है।

(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...