Homeबिहारदुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 से 21 अक्टूबर तक अधिकारियों की...

दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 से 21 अक्टूबर तक अधिकारियों की छुट्टी रद्द

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मधुबनी: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मधुबनी जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, अंचलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

16 से 21 अक्टूबर तक अधिकारियों की छुट्टी रद्द

जिलाधिकारी ने पर्व के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सभी अधिकारियों और कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिए हैं। विशेष परिस्थिति में संबंधित एसडीओ की अनुशंसा पर सक्षम पदाधिकारी ही छुट्टी स्वीकृत कर सकेंगे। इस दौरान अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था, यातायात, भीड़ नियंत्रण और जनसुविधाओं की लगातार निगरानी करनी होगी।

- Advertisement -

8 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक

दुर्गापूजा की तैयारियों की समीक्षा के लिए 8 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। इसमें एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, विद्युत विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में संवेदनशील स्थलों की पहचान, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, बिजली, साफ-सफाई, अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन मार्ग की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक और पुलिस-प्रशासन के संयुक्त भ्रमण के निर्देश भी दिए गए हैं।

11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा दुर्गापूजा

प्रशासन के अनुसार इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना और शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। 17 अक्टूबर को महासप्तमी, 18 को महाअष्टमी, 19 को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। डीएम ने आम लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...