Homeझारखंड10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, नशीला इंजेक्शन देकर...

10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, नशीला इंजेक्शन देकर…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक दिल नहला देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है। 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को उसके ही पड़ोस में रहने वाले चंदन चौरसिया नाम के युवक ने 29 सितंबर को घर से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को अपने घर ले गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की और आरोपी के घर पहुंचे, तो उसने छात्रा को साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया और जबरन शादी करने की जिद पर अड़ गया।

- Advertisement -

सिंदूर भरने का दबाव और जबरन छुड़ाने की कोशिश

प्राथमिकी के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपी चंदन की मां और बहन ने भी उसका साथ दिया और चंदन को छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरने के लिए उकसाया। परिजनों ने जब इस बात का कड़ा विरोध किया, तो चंदन और उसके घरवालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वे छात्रा को साथ ले गए तो इसका बुरा अंजाम भुगतना होगा। परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर गंभीर हालत में छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और घर ले आए।

- Advertisement -

नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म, अस्पताल में जिंदगी से जंग

घर पहुंचते ही पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद चिंताजनक और नाजुक बनी हुई है। पीड़िता को लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी चंदन ने छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर नशीला इंजेक्शन दिया था और बेहोशी की हालत में उसके साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया।

आरोपी चंदन चौरसिया गिरफ्तार, कबूला जुर्म

घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने रातू थाने में आरोपी चंदन चौरसिया, उसकी मां और बहन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही रातू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी चंदन ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...