HomeझारखंडJSSC-CGL पेपर लीक मामले में टली सुनवाई, 21 नवंबर को होगी अगली...

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में टली सुनवाई, 21 नवंबर को होगी अगली तारीख

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JSSC-CGL Case Jharkhand: JSSC-CGL परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में एजेसी योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट में गवाह के उपस्थित नहीं होने की वजह से मामले की सुनवाई टाल दी गई। अदालत ने अब इस चर्चित मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।

- Advertisement -

मुख्य आरोपियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी अमन कुमार उर्फ अमन कुमार सिंह, संकेश कुमार गोड़, वीरेंद्र कुमार शर्मा और मोनू कुमार उर्फ मोनू कुमार गुर्जर ने अपने वकीलों के जरिए अदालत में हाजिरी दर्ज कराई। सभी आरोपी इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।

- Advertisement -

28 जनवरी को आयोजित परीक्षा का लीक हुआ था पेपर

आपको बता दें कि 28 जनवरी 2024 को आयोजित JSSC-CGL परीक्षा का क्वेश्चन पेपर और आंसर लीक हो गया था। पेपर लीक होने के बाद हड़कंप मच गया था और JSSC की तत्कालीन अधिकारी मधुमिता कुमारी के लिखित आवेदन पर नामकुम थाने में केस दर्ज कराया गया था।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज है FIR

पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 467, 468, 420, 120-बी, आईटी एक्ट की धारा 66 और झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन डीएसपी प्रभात रंजन बरवार को सौंपी गई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...