Homeझारखंड2 महीने में दोबारा वही दुकान टारगेट, रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स कांड की जांच...

2 महीने में दोबारा वही दुकान टारगेट, रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स कांड की जांच में जुटी CID, दर्ज हुई प्राथमिकी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। दो महीने के भीतर एक ही दुकान में हुई इस दूसरी बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए अब जिला पुलिस की स्पेशल टीम के साथ-साथ सीआईडी (CID) की टीम भी चक्रधरपुर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

थाने में एफआईआर दर्ज, सुराग तलाशने में जुटी टीम

घटना के संबंध में दुकान मालिक की लिखित शिकायत पर चक्रधरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दर्ज केस के आलोक में जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। फॉरेंसिक और सीआईडी की टीमें हर बारीक पहलू को खंगाल रही हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी माध्यमों से शातिर चोरों का सुराग जुटाने में जुटी हुई हैं।

- Advertisement -

23 जुलाई को भी हुई थी लाखों के आईफोन-लैपटॉप की छिनतई

रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स को निशाना बनाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते 23 जुलाई 2026 को भी इसी दुकान में बहुत बड़ी चोरी हुई थी, जिसमें चोर लाखों रुपये मूल्य के महंगे आईफोन, ब्रांडेड मोबाइल फोन और लैपटॉप समेटकर ले गए थे। उस घटना के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि चोरों ने दोबारा उसी दुकान को अपना शिकार बना लिया।

कारोबारियों में गुस्सा, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाए सवाल

लगातार दूसरी बार हुई इस वारदात से चक्रधरपुर के पूरे व्यापारिक वर्ग में जबरदस्त डर और आक्रोश का माहौल है। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय चौबे ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि एक ही दुकान में बार-बार इस तरह की चोरी होना पुलिस प्रशासन की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ढुलमुल रवैये की वजह से आम व्यापारियों का पुलिस प्रशासन पर से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...