Homeझारखंडदुमका में स्टोन चिप्स के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 15...

दुमका में स्टोन चिप्स के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 15 लाख की शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसडंगाल इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कटिहार का रहने वाला ट्रक मालिक सह चालक मनोज यादव और दुमका जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो मजदूर अजीमुद्दीन खान और समीरूल खान शामिल हैं।

- Advertisement -

ईंट उतारकर लोड की थी 15 लाख की शराब

मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रक पश्चिम बंगाल में ईंट खाली करने के बाद शिकारीपाड़ा इलाके में आया था। यहाँ लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब लोड की गई, जिसे बिहार ले जाने की तैयारी थी। तस्करी की इस खेप को छिपाने के लिए तस्करों ने शराब की पेटियों के ऊपर स्टोन चिप्स यानी गिट्टी लाद दी थी, ताकि रास्ते में किसी को भी शक न हो। हालांकि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक और शराब को जब्त कर लिया।

- Advertisement -

जब्त शराब का आंकड़ा न बताने पर उठे सवाल

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक, शराब और तीन आरोपियों को तो पकड़ लिया, लेकिन घटना के इतने वक्त बाद भी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि शराब की कुल मात्रा कितनी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान जारी न किए जाने के कारण अब स्थानीय स्तर पर पुलिसिया कार्यप्रणाली और कार्रवाई की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...