Homeझारखंडत्योहार से पहले जाम पर हजारीबाग पुलिस का एक्शन, 134 वाहनों के...

त्योहार से पहले जाम पर हजारीबाग पुलिस का एक्शन, 134 वाहनों के कटे चालान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने और आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय के तालमेल से एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान नगमा टोल प्लाजा के पास सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहनों को हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों के चालान काटे गए।

- Advertisement -

डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में उतरी संयुक्त टीम

इस पूरे अभियान की कमान पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर ने संभाली। टीम में ट्रैफिक थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक, तीन पुलिस अधिकारी, आठ होमगार्ड जवान और जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय का स्टाफ शामिल था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर कब्जा जमाए भारी वाहनों को हटवाते हुए मुख्य मार्ग का रास्ता पूरी तरह साफ कराया, ताकि लंबी दूरी की गाड़ियों और आम राहगीरों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

- Advertisement -

प्रमुख चौक-चौराहों पर डिवाइडर बैरिकेडिंग

शहर के अंदरूनी हिस्सों में गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से बैरिकेड्स मंगाए गए। शहर के व्यस्त और प्रमुख चौक-चौराहों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले मुख्य स्पॉट्स पर डिवाइडर बैरिकेडिंग लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से त्योहार के दिनों में गाड़ियों का फ्लो एक ही लेन में रहेगा और बेवजह लगने वाले जाम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

134 वाहनों के कटे चालान और सख्त संदेश

अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में सघन वाहन चेकिंग भी की गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर कुल 134 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। इनमें बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 48, ट्रिपल राइडिंग के 15, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने वाले 8 और नो-पार्किंग जोन में खड़े 63 ऑटो, टोटो व अन्य गाड़ियां शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का पालन कराने और ट्रैफिक को स्मूथ बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...