Homeझारखंडजमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर देर रात एनकाउंटर, मॉल फायरिंग कांड के...

जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर देर रात एनकाउंटर, मॉल फायरिंग कांड के दो अपराधी गोली लगने से घायल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Crime Desk: जमशेदपुर शहर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में घायल हुए दोनों अपराधी हाल ही में हुए चर्चित बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में शामिल थे।

- Advertisement -

जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को लगी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ओर से तीन-तीन राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को तुरंत अपनी कस्टडी में लिया और इलाज के लिए MGM अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

हथियार बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास

पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम हथियार बरामदगी के लिए उन्हें मरीन ड्राइव इलाके में लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने छिपकर रखे हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

सिटी एसपी ने दी कड़ी चेतावनी

जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी मौके से भागने की फिराक में थे और उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में अजीत मंडल के बाएं पैर में और मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद कर लिया है। सिटी SP ने स्पष्ट किया कि अपराध करके कोई भी आरोपी बच नहीं सकता, और पुलिस के साथ दुस्साहस करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

26 सितंबर को बिंदल मॉल में हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर की दोपहर बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में बाइक सवार तीन अपराधियों ने करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान और कृष्णा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए TMH में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी कर रही थी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...