Homeझारखंडरांची में आशिकी का नया Level!, गर्लफ्रेंड ने किया Block तो 'छोटू'...

रांची में आशिकी का नया Level!, गर्लफ्रेंड ने किया Block तो ‘छोटू’ ने दीवारों पर चिपका दिए Sorry वाले पोस्टर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Digital Desk Naxatra Samachar: प्यार में रूठना-मनाना, छोटी-मोटी तकरार और फिर एक-दूसरे को ब्लॉक-अनब्लॉक करने का खेल तो आम बात है, लेकिन जब डिजिटल नाराजगी की दीवार इतनी ऊंची हो जाए कि फोन के सारे रास्ते बंद हो जाएं, तो आशिक नए-नए पैंतरे आजमाने लगते हैं।

- Advertisement -

राजधानी रांची के करमटोली इलाके से एक ऐसा ही दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया है, जो इन दिनों शहर की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -

कथित तौर पर फोन पर प्रेमिका द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद एक प्रेमी ने उसे मनाने के लिए किसी दोस्त या फोन कॉल का सहारा नहीं लिया, बल्कि सार्वजनिक दीवार को ही अपना ‘चैट बॉक्स’ बना डाला और इलाके की दीवारों पर माफीनामे के पोस्टर चस्पा कर दिए।

‘Sachi Sorry… Please Unblock Me’, दीवारों पर दिखा प्रेमी का दर्द

सामने आए Video और तस्वीरों के मुताबिक, करमटोली इलाके की एक सार्वजनिक दीवार पर सफेद कागज पर अंग्रेजी में लिखा एक पोस्टर चिपका दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर पर साफ शब्दों में लिखा है… ‘I AM SORRY I OVERREACTED PLEASE UNBLOCK ME SACHI SORRY – CHOTU’ (मुझे माफ कर दो, मैंने जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर दिया था, प्लीज मुझे अनब्लॉक कर दो, सच्ची सॉरी…छोटू)। पोस्टर की इबारत से साफ जाहिर होता है कि ‘छोटू’ नाम के इस शख्स को अपनी गलती का गहरा पछतावा है और वह किसी भी कीमत पर अपनी रूठी हुई प्रेमिका की डिजिटल ब्लैकलिस्ट से बाहर निकलना चाहता है।

जब बंद हुए सारे डिजिटल रास्ते, तो दीवार बनी ‘मैसेज बॉक्स’

आमतौर पर आज के डिजिटल दौर में जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच अनबन होती है, तो लोग वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मान-मनौव्वल की कोशिश करते हैं। लेकिन यहां प्रेमिका की नाराजगी शायद इतनी गहरी थी कि उसने बातचीत के सारे डिजिटल रास्ते बंद कर दिए थे।

ऐसे में बेबस प्रेमी ने अपनी बात प्रेमिका तक पहुंचाने के लिए सीधे ऑफलाइन रास्ता चुना और पूरे मोहल्ले की दीवार पर अपना दिल खोलकर रख दिया। राह चलते लोग जब इस पोस्टर को देखते हैं, तो अपनी हंसी नहीं रोक पाते और मोबाइल निकाल कर इस अनोखे माफीनामे की तस्वीरें और वीडियो कैद करने लगते हैं।

Viral Video देखने के इस पर क्लिक कर देखें👇

https://www.facebook.com/share/r/19YhuT77Xs/

कौन है ये ‘छोटू’? सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस

करमटोली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स के बीच मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई है। खासकर पोस्टर में लिखी लाइन “Sachi Sorry” लोगों को खूब लुभा रही है। हालांकि, यह पोस्टर लगाने वाला ‘छोटू’ असल में कौन है और यह पोस्टर वास्तव में किसके लिए लगाए गए हैं, इसकी कोई आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो और स्थानीय चर्चाओं के आधार पर ही इसे रूठी प्रेमिका को मनाने के अनोखे अंदाज से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या दीवारों पर चिपके इस सार्वजनिक माफीनामे को देखकर प्रेमिका का दिल पिघला या फिर ‘छोटू’ आज भी उसकी ब्लॉक लिस्ट में ही कैद है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...