Homeझारखंडहेमंत सोरेन कैबिनेट की आज अहम बैठक, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने...

हेमंत सोरेन कैबिनेट की आज अहम बैठक, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार, 7 अक्टूबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। दो हफ्ते के लंबे अंतराल के बाद हो रही इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

- Advertisement -

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव मुख्य एजेंडा

बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा खान और खनिज (विकास और विनियमन) यानी एमएमडीआर एक्ट पर विस्तृत चर्चा के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव हो सकता है। इसके अलावा प्रशासनिक नजरिये से बेहद संवेदनशील माने जा रहे झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी के नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के मुद्दे पर भी कैबिनेट में अहम चर्चा होने के आसार जताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

स्थगित होने के बाद आयोजित हो रही बैठक

उल्लेखनीय है कि पहले यह बैठक 25 सितंबर को आयोजित होना तय हुआ था। हालांकि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असमय निधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उस समय बैठक को स्थगित कर दिया गया था। लगभग दो हफ्ते के अंतराल के बाद आज आयोजित हो रही इस बैठक को लेकर राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में काफी सुगबुगाहट है।

बैठक के बाद फैसलों की दी जाएगी जानकारी

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्य के विकास और नीतिगत फैसलों से जुड़ी कई अन्य योजनाओं पर भी मुहर लग सकती है। बैठक समाप्त होने के बाद राज्य सरकार की ओर से लिए गए सभी महत्वपूर्ण फैसलों की आधिकारिक जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से मीडिया और जनता के साथ साझा की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...