Homeबिहारविकसित भारत संकल्प सभा में अरवल पहुंचे नित्यानंद राय, बोले- ‘विकसित भारत...

विकसित भारत संकल्प सभा में अरवल पहुंचे नित्यानंद राय, बोले- ‘विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी’

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

अरवल: बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल होने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अरवल पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के विकसित भारत के संकल्प और उसकी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना था। सभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

जनभागीदारी के बिना पूरा नहीं होगा विकसित भारत का लक्ष्य

सभा को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

युवाओं, महिलाओं और किसानों की भागीदारी पर जोर

नित्यानंद राय ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विकास की प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प हर नागरिक का संकल्प बनना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(निशांत मिश्रा की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...