Homeझारखंडरांची में विधायक पुत्र पर हमले के 5 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार,...

रांची में विधायक पुत्र पर हमले के 5 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, 9 के खिलाफ दर्ज थी FIR

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

MLA Son Attack: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के गेट के पास लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप शामिल हैं।

- Advertisement -

CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने विश्वविद्यालय के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली थी, जिससे हमलावरों के चेहरों की स्पष्ट पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया गया, जिसकी दिशा कोलकाता की ओर मिली। रांची पुलिस की टीम ने कोलकाता पहुंचकर कई ठिकानों पर दबिश दी और पांचों को धर दबोचा। पुलिस सभी को ट्रांजिट पर रांची ले आई है, जहां शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

- Advertisement -

जूनियर छात्र से कहासुनी के बाद बुलाई थी बाहरी लड़कों की भीड़

पूरी घटना 7 सितंबर की है, जब विधायक पुत्र सौरभ कुमार अपने साथी अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ विश्वविद्यालय के गेट के पास खड़े थे। उसी दौरान अमरदीप की किसी बात को लेकर जूनियर छात्र लक्की राज से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ते ही लक्की ने फोन करके बाहरी युवकों को बुला लिया। कुछ ही देर में दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर 10 से 12 युवक मौके पर पहुंचे और आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाने का आरोप

सौरभ कुमार द्वारा विधानसभा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने बीच-बचाव कर रहे उनके दोस्त अनमोल को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी सौरभ को जबरन खींचकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी तक ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके की घेराबंदी कर सौरभ को सकुशल बरामद किया था। पीड़ित के बयान पर कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...