Homeझारखंडकोहली नहीं खेल रहे, फिर भी फैंस का जुनून बरकरार, जानिए क्यों

कोहली नहीं खेल रहे, फिर भी फैंस का जुनून बरकरार, जानिए क्यों

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JSCA Ranchi T20: 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार, 5 अक्टूबर से मैच के ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होते ही रांची में सुबह से लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

- Advertisement -

सुबह-सुबह ही उमड़ पड़े फैंस

टिकट खरीदने के लिए कई लोग सुबह 6 से 8 बजे के बीच ही काउंटर के बाहर पहुंच गए थे। तेज धूप और लंबी कतार के बावजूद फैंस का जोश जरा भी कम नहीं हुआ। टिकट खरीदने के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी रांची पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई थी, और महिलाओं की लाइन में भी खासी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं तो अपने पति, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए टिकट लेने पहुंची थीं।

- Advertisement -

वैभव सूर्यवंशी को देखने का है खास क्रेज

इस मुकाबले को लेकर बिहार से आए फैंस में सबसे ज्यादा उत्साह बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिख रहा है। कई फैंस ने बताया कि वे खास तौर पर वैभव को मैदान पर खेलते हुए लाइव देखने के लिए टिकट लेने पहुंचे हैं। यह क्रेज सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए क्रिकेट प्रेमियों में भी वैभव को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। फैंस का कहना है कि वैभव बेहद शानदार क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें स्टेडियम में लाइव देखना उनके लिए किसी खास पल से कम नहीं होगा।

किसी को हार्दिक पसंद, तो किसी को अभिषेक

जब टिकट लेने पहुंचे फैंस से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया, तो जवाब भी दिलचस्प मिले। किसी ने हार्दिक पांड्या का नाम लिया, तो किसी ने अभिषेक शर्मा को अपना पसंदीदा बताया। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी मिले जो आज भी विराट कोहली को अपना सबसे पसंदीदा खिलाड़ी मानते हैं, भले ही विराट इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हों। इसके बावजूद उनके फैंस सिर्फ क्रिकेट का माहौल महसूस करने के लिए टिकट खरीदने पहुंचे।

दिव्यांगजनों में भी दिखा गजब का जुनून

इस मैच को लेकर दिव्यांगजनों में भी क्रिकेट का क्रेज किसी से कम नहीं दिखा। उनके लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की गई है, जिसमें महिलाओं और दिव्यांगजनों को एक ही काउंटर से टिकट दिया जा रहा है। लोहरदगा से आए एक दिव्यांग फैन ने बताया कि वे खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए यहां तक पहुंचे हैं। बता दें कि ऑफलाइन टिकट सिर्फ 5 और 6 अक्टूबर को ही उपलब्ध रहेंगे, इसके बाद बिक्री बंद कर दी जाएगी। एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट दिए जा रहे हैं, और इसके लिए कुल पांच काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग काउंटर भी शामिल है। टिकट काउंटरों पर उमड़ रही यह भीड़ साफ संकेत दे रही है कि 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में क्रिकेट फैंस की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिलेगी।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...