Homeबॉलीवुडपेरेंट्स को नहीं पता था बॉयफ्रेंड है, प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ तो...

पेरेंट्स को नहीं पता था बॉयफ्रेंड है, प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ तो सन्न रह गया परिवार, अपूर्वा ने तोड़ी चुप्पी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Apurva Mukhija: सोशल मीडिया पर ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अपने एक पुराने किसिंग वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कुछ समय पहले एक पार्टी के दौरान पॉडकास्टर अमीन जैज के साथ उनका एक इंटीमेट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया था, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब अपने एक हालिया व्लॉग में अपूर्वा ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और बताया कि उस वीडियो के लीक होने के बाद उनकी जिंदगी में कैसा भूचाल आ गया था।

- Advertisement -

लंदन एयरपोर्ट पर हुआ था इमोशनल ब्रेकडाउन
apurva-mukhija-rebel-kid-reacts-leaked-private-video-statement

अपूर्वा ने बताया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है और एक बेहद प्राइवेट पार्टी के दौरान का है। उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई चुपके से उनकी निजी जिंदगी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर फैली, तब वे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थीं। फ्लाइट से उतरते ही जब उन्होंने फोन चालू किया, तो उनका व्हाट्सएप और इनबॉक्स उन वीडियो क्लिप्स और मैसेजेस से भरा पड़ा था, जिसमें लोग पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने यह वीडियो देखा है। हजारों लोगों की भीड़ के बीच एयरपोर्ट पर ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

- Advertisement -

पेरेंट्स को अफेयर की भनक तक नहीं थी
apurva-mukhija-rebel-kid-reacts-leaked-private-video-statement

यूट्यूबर के लिए सबसे ज्यादा दर्दनाक वो पल था जब उन्हें पता चला कि यह वीडियो उनके माता-पिता तक भी पहुंच चुका है। अपूर्वा ने खुलासा किया कि उनके मम्मी-पापा को यह बिल्कुल नहीं पता था कि उनकी कोई लव लाइफ या बॉयफ्रेंड भी है। अचानक इस तरह से एक प्राइवेट वीडियो सामने आने से पूरा परिवार गहरे सदमे में आ गया था। अपूर्वा ने कहा कि उस वक्त उनका दिमाग पूरी तरह सुन्न हो चुका था और समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति को कैसे संभाला जाए।

कौन हैं अमीन जैज, क्यों हुआ था विवाद?

वीडियो में नजर आ रहे शख्स अमीन जैज हैं, जो एक जाने-माने डीजे और पॉडकास्टर हैं। वे साल 2020 से ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज’ नाम से एक लोकप्रिय पॉडकास्ट होस्ट करते हैं। अपूर्वा और अमीन के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने की वजह से दोनों की डेटिंग की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी देखने को मिली थी। अब अपूर्वा ने साफ कर दिया है कि किसी ने धोखे से उनके प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड कर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर लीक कर दिया था।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...