Homeझारखंडकोडरमा में पत्रकार की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, JCB चलाकर दी...

कोडरमा में पत्रकार की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, JCB चलाकर दी कुचलने की धमकी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंडोमोह गांव में एक पत्रकार की खतियानी व रैयती जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में SC/ST थाना कोडरमा में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

JCB से कुचलकर जान से मारने की धमकी

बिंडोमोह गांव निवासी पीड़ित पत्रकार उपेंद्र पासवान के अनुसार मौजा बिंडोमोह (थाना नं. 103, खाता नं. 13) में कुल 2 एकड़ 91 डिसमिल जमीन उनके दादा स्व. गणपत दुसाध के नाम से खतियान में दर्ज है। आरोप है कि 4 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10:20 बजे खेशमी (देवीपुर) गांव का रहने वाला सौबराती खान, उसका बेटा इम्तियाज खान और 3-4 अन्य लोग जबरन JCB मशीन लेकर उनकी जमीन पर पहुंचे और समतलीकरण करने लगे। जब उपेंद्र पासवान ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जातिसूचक गाली देते हुए जेसीबी से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

नवलशाही थाने में सुनवाई न होने पर पहुंचे SC/ST थाना

पीड़ित पत्रकार ने बताया कि घटना के अगले दिन यानी 5 अक्टूबर को उन्होंने नवलशाही थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बुधवार को उन्होंने मजबूर होकर SC/ST थाना कोडरमा में आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस से SC/ST एक्ट और BNS की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने, घटना में इस्तेमाल JCB मशीन को जब्त करने और अपने परिवार के लिए जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

सरकारी गैरमजरुआ जमीन भी बेचने का बड़ा आरोप

पीड़ित ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया है कि आरोपी सौबराती खान ने गांव के कई अन्य सीधे-साधे लोगों की जमीनों को भी फर्जी तरीके से बेच दिया है। इतना ही नहीं, मौजा बिंडोमोह के खाता नं. 65, प्लॉट नं. 1039 में स्थित जिस सरकारी गैरमजरुआ आम जमीन पर नवलशाही थाना भवन बना हुआ है, उसे भी फर्जी कागजात के आधार पर एग्रीमेंट कराकर अवैध रूप से बेच दिया गया है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी और निजी जमीनों को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की मांग की है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...