Homeबिहारबिहार के ग्रामीण अस्पतालों को IGIMS से जोड़ने की तैयारी, दिसंबर से...

बिहार के ग्रामीण अस्पतालों को IGIMS से जोड़ने की तैयारी, दिसंबर से शुरू हो सकती है डिजिटल हेल्थ सेवा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल और हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को राज्य के ग्रामीण अस्पतालों से जोड़ने के लिए डिजिटल हेल्थ केयर सेंटर बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को टेलीमेडिसिन, टेली-काउंसलिंग और डिजिटल नेटवर्क के जरिए IGIMS से जोड़ा जाएगा। IGIMS ने डिजिटल हेल्थ केयर सेंटर स्थापित करने के लिए वर्ष 2025 में स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

- Advertisement -

डिजिटल हेल्थ सेवा: पहले चरण में 100 ग्रामीण अस्पताल होंगे कनेक्ट

संस्थान से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस योजना को बिहार सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सहमति मिली है। योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत बजट का प्रावधान किया गया है।

- Advertisement -

पहले चरण में 100 ग्रामीण अस्पतालों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सुविधा का विस्तार पूरे बिहार में करने की योजना है। IGIMS में जल्द बोर्ड ऑफ गवर्निंग (BOG) की बैठक होगी, जिसमें सेवा शुरू करने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो दिसंबर से मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू हो सकती है।

IGIMS में बनेगा सेंट्रल कमांड और डिजिटल हेल्थ हब

IGIMS में सेंट्रल कमांड एंड डिजिटल हेल्थ हब बनाया जाएगा। यहां से विशेषज्ञ डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीण अस्पतालों के प्रभारी, नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सकों से जुड़ेंगे।

ग्रामीण अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। गंभीर मामलों में स्थानीय डॉक्टर सीधे IGIMS के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकेंगे। यदि मरीज का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव होगा तो उसे वहीं उपचार दिया जाएगा। वहीं, गंभीर मरीजों को IGIMS या नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करने के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर सलाह देंगे। इससे ऐसे मरीजों की संख्या कम करने में मदद मिल सकती है, जिन्हें सिर्फ विशेषज्ञ परामर्श के लिए पटना रेफर किया जाता है।

टेली-ICU और टेली-OPD की सुविधा

योजना के तहत ग्रामीण अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए IGIMS के विशेषज्ञों की ओर से 24 घंटे टेली-ICU सेवा उपलब्ध कराने की योजना है। ECG, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जैसी जांच रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से तत्काल IGIMS भेजी जा सकेंगी।

विशेषज्ञ डॉक्टर इन रिपोर्टों के आधार पर मरीज की स्थिति का आकलन कर उपचार को लेकर सलाह दे सकेंगे। पहले से संचालित ई-संजीवनी सेवा को भी डिजिटल हेल्थ केयर सेंटर से जोड़े जाने की योजना है, जिससे मरीजों को दूर बैठे डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा।

एक क्लिक पर उपलब्ध होगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

सभी मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को आभा यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से जोड़ने की योजना है। इससे मरीज की मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल रूप में उपलब्ध हो सकेगी और जरूरत पड़ने पर दूसरे अस्पताल में भी डॉक्टर उसे देख सकेंगे।

ग्रामीण अस्पतालों के डॉक्टरों और नर्सों को IGIMS में डिजिटल हेल्थ और नई तकनीकों के इस्तेमाल का नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल सेवाओं के प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

रेफरल सिस्टम होगा मजबूत

IGIMS के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार के अनुसार, डिजिटल कनेक्टिविटी से रेफरल सिस्टम मजबूत होगा और अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव कम करने में मदद मिलेगी। उनके मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से कई बार ऐसे मरीज भी बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिए जाते हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर संभव होता है।

डिजिटल हेल्थ केयर सेंटर की सुविधा शुरू होने के बाद जिला और प्रखंड स्तर पर विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध हो सकेगी। इससे केवल अति गंभीर या विशेष उपचार की जरूरत वाले मरीजों को ही बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता होगी।

अधिकारियों के अनुसार, IGIMS के बाद PMCH, NMCH, DMCH समेत राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी डिजिटल हेल्थ सेवाओं का विस्तार करने की योजना है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...