Homeझारखंडदुर्गा पूजा को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट, चेन स्नैचिंग और सोशल...

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट, चेन स्नैचिंग और सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान राजधानी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान चेन छिनतई जैसी घटनाओं को रोकने, सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा। इसे लेकर बुधवार को समाहरणालय ब्लॉक बी सभागार में केंद्रीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने की। इसमें प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ केंद्रीय शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।

- Advertisement -

चेन स्नैचरों पर रहेगी पुलिस की खास नजर

एसएसपी राकेश रंजन ने बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की चौकस नजर रहेगी।

खास तौर पर चेन छिनतई जैसी घटनाओं को रोकने, भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी रखने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो बढ़ सकती है मुश्किल

दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की निगरानी रहेगी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने साफ कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए।
प्रशासन को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई असामाजिक तत्व गलत या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश न कर सके।

पूजा पंडालों को मानने होंगे सुरक्षा निर्देश

उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों के सदस्यों से जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा है।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी पंडालों की सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव से जुड़े कई सुझाव प्रशासन के सामने रखे। अधिकारियों ने इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ने पर DC ने जताई खुशी

इस बार केंद्रीय शांति समिति और पूजा से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से सामने आया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है, जो महत्वपूर्ण और सराहनीय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से भी आयोजन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।
उपायुक्त ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत बताते हुए केंद्रीय शांति समिति में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को जोड़ने की अपील की।

दुर्गा पूजा में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

पूजा के दौरान रांची की सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से पूजा के दौरान जारी ट्रैफिक गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि आम लोगों और पूजा समितियों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को बेहतर रखा जा सकता है और जाम जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है।

शांति समिति से मांगा गया पूरा सहयोग

बैठक में उपायुक्त ने युवाओं और महिलाओं को केंद्रीय शांति समिति से ज्यादा संख्या में जोड़ने पर जोर दिया। उनका कहना था कि शांति और सामाजिक सामंजस्य बनाए रखने में युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनंजय, सदर एसडीओ कुमार रजत, एसपी सिटी पारस राणा, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...