Homeबिहारडेहरी में IDA की नई ब्रांच का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम, 25 से अधिक...

डेहरी में IDA की नई ब्रांच का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम, 25 से अधिक दंत चिकित्सक सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

डेहरी। रोहतास जिले के डेहरी में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की रोहतास-डेहरी डालमियानगर ब्रांच का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम बुधवार को झुनझुनवाला वाटिका में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में जिलेभर के चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों के साथ IDA बिहार के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।

- Advertisement -

दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान IMA सचिव डॉ. अमिताभ सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू. एन. मिश्रा, IDA बिहार के सचिव डॉ. मानवेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग रंजन, डॉ. उदय शंकर झा, डॉ. भवानी शंकर, डॉ. अभिषेक और डॉ. राजेश समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। आयोजक मंडल की ओर से मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

दंत चिकित्सकों की भूमिका पर दिया जोर

समारोह को संबोधित करते हुए IMA के जिला अध्यक्ष ने दंत चिकित्सकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सक चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने IDA के सदस्यों को IMA की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

वहीं IDA बिहार के सचिव डॉ. मानवेन्द्र कुमार ने संगठन की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एकजुट होकर काम करने से संगठन को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि रोहतास-डेहरी डालमियानगर ब्रांच आने वाले समय में बिहार में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

‘एनाटॉमी एंड एक्सेस ओपनिंग’ पर विशेष व्याख्यान

कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र में पटना से आमंत्रित वक्ता ऐश्वर्या ने ‘एनाटॉमी एंड एक्सेस ओपनिंग’ विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने दंत चिकित्सा में आधुनिक तकनीकों और उपचार से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद दंत चिकित्सकों ने व्याख्यान की सराहना की।

समारोह का प्रमुख आकर्षण डेहरी क्षेत्र के दंत चिकित्सकों का सम्मान समारोह रहा। इस दौरान 25 से अधिक दंत चिकित्सकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में डॉ. ओ. पी. आनंद, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. रितेश, डॉ. इरशाद, डॉ. मनोरंजन, डॉ. एस. आलम, डॉ. सेहजमा, डॉ. अबुल हसन, डॉ. अमित, डॉ. सुमित, डॉ. रवि रंजन, डॉ. रुपेश, डॉ. स्वाति, डॉ. सारथी, डॉ. संजय, डॉ. शालू, डॉ. कृतिका, डॉ. सी. एम. मिश्रा, डॉ. स्वेता खत्री, डॉ. रेणुका, डॉ. हिमांशु, डॉ. हासमी और डॉ. विकास शामिल रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन IDA रोहतास के सचिव डॉ. नवीन नटराजन ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. रवि प्रकाश ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

ये भी पढ़ें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...