Homeझारखंडगूगल पर कंपनियों का फर्जी विज्ञापन देकर करते थे ठगी, जामताड़ा में...

गूगल पर कंपनियों का फर्जी विज्ञापन देकर करते थे ठगी, जामताड़ा में 3 शातिर ठग गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamtara: जामताड़ा साइबर पुलिस जिले में ऑनलाइन ठगी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। इसी अभियान के तहत जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित फुलझरिया पानी टंकी के पास छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Advertisement -

4 मोबाइल और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद

साइबर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित रविदास ने बताया कि इस सफल छापेमारी के दौरान आरिफ अंसारी, शाहजहां अंसारी और जीशान अंसारी नाम के तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4 स्मार्ट मोबाइल फोन और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वे फर्जीवाड़ा करने के लिए करते थे।

- Advertisement -

गूगल पर फर्जी विज्ञापन देकर करते थे देश भर में ठगी

पकड़े गए साइबर अपराधियों के काम करने के तरीके का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ये शातिर अपराधी गूगल पर विभिन्न बड़ी कंपनियों और सेवाओं का फर्जी प्रचार व विज्ञापन डालते थे। जब लोग मदद या सेवा के लिए उन नंबरों पर संपर्क करते थे, तो ये उन्हें अपने झांसे में लेकर साइबर ठगी का शिकार बना लेते थे। जांच में सामने आया है कि ये अपराधी झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के कई अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं।

केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाने में कांड संख्या 65/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...