Homeझारखंडगढ़वा में माओवादी राजू भुईयां के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ तीसरी...

गढ़वा में माओवादी राजू भुईयां के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ तीसरी बार चिपका इश्तेहार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Garhwa News: गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र स्थित लवाही गांव में माओवादी राजू भुईयां के घर पर लातेहार पुलिस ने गुरुवार को तीसरी बार अदालती इश्तेहार चिपकाया। छिपादोहर थाना कांड संख्या 11/2026 के सिलसिले में अदालत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। छिपादोहर थाने के ASI नवीन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम लवाही गांव पहुंची और कानून के मुताबिक प्रक्रिया को पूरा किया।

- Advertisement -

ढोल-नगाड़े बजवाकर ग्रामीणों को दी गई जानकारी

इश्तेहार चिपकाने से पहले पुलिस टीम ने राजू भुईयां के घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजवाकर पूरे इलाके में मुनादी कराई। ढोल की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में गांव के महिला और पुरुष मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस की इस ढोल-नगाड़ों वाली सख्त कानूनी कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीण काफी देर तक वहां मौजूद रहे।

- Advertisement -

कोर्ट में हाजिर न होने पर उठाया गया कदम

कार्रवाई के दौरान एएसआई नवीन सिन्हा ने बताया कि माओवादी राजू भुईयां पर सीएलए एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से अदालत में नियमित रूप से पेश नहीं हो रहा है। न्यायालय द्वारा लगातार समन और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब वह हाजिर नहीं हुआ, तब कोर्ट ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाने का आदेश जारी किया।

आरोपी और परिजन गायब, कुर्की की चेतावनी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब भी पुलिस टीम राजू के घर पहुंचती है, तो न तो आरोपी मिलता है और न ही उसके परिवार का कोई सदस्य। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों की मौजूदगी में उसके घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाकर पुलिस को लौटना पड़ रहा है। ASI ने ग्रामीणों से अपील की कि वे राजू भुईयां तक अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि समय रहते कोर्ट में पेश होना ही उसके हित में है, वरना अगले कदम के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती का वारंट जारी हो जाएगा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान डंडई थाने के एएसआई जगन्नाथ महतो सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...