HomeबिहारNalanda Temple Viral Video: शिव मंदिर में पत्थरबाजी और आपत्तिजनक हरकत का...

Nalanda Temple Viral Video: शिव मंदिर में पत्थरबाजी और आपत्तिजनक हरकत का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

नालंदा से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। बिहार थाना क्षेत्र में टाउन स्कूल के पास स्थित एक शिव मंदिर में कुछ नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर पत्थरबाजी और आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद (Nalanda Temple Viral Video) होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

- Advertisement -

Nalanda Temple Viral Video: मंदिर में बिखरे मिले ईंट-पत्थर

मंदिर की देखरेख करने वाले सूरज कुमार के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो परिसर में ईंट और पत्थर बिखरे मिले। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई कराई।

- Advertisement -

बाद में जब मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई तो कथित घटना सामने आई। फुटेज में कुछ लड़के मंदिर परिसर में पत्थर फेंकते हुए दिखाई देने की बात कही जा रही है।

इसके बाद शिवलिंग के पास आपत्तिजनक हरकत किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर गाली-गलौज की आवाज सुनाई देने की बात भी सामने आई है।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संबंधित लड़कों की पहचान करने की कोशिश की और उनके घर जाकर पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की भूमिका और आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद स्पष्ट होगी।

एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

नालंदा एसपी हृदय कांत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने मामले को राजनीतिक या सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी अपील की। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बच्चों को उकसाने वालों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

ये भी पढ़ें...