Homeझारखंडगिरिडीह में सिस्टम शर्मसार!, पहले सिर मुंडवाया, अब गले में जूतों की...

गिरिडीह में सिस्टम शर्मसार!, पहले सिर मुंडवाया, अब गले में जूतों की माला पहन थाने पर बैठा लाचार किसान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले से सरकारी तंत्र और पुलिसिया संवेदनहीनता की रूह कंपा देने वाली तस्वीर सामने आई है। पैतृक जमीन के विवाद में पिछले तीन सालों से इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे एक बेबस शख्स ने गुरुवार को खुद अपने गले में जूतों की माला पहन ली। सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर गांवा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप तुरी जूतों की माला पहनकर सीधे गांवा थाने के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गया। यह खौफनाक और शर्मनाक नजारा जिसने भी देखा, वह दंग रह गया। पीड़ित का कहना है कि जब कानून के रखवालों ने ही आंखें मूंद लीं, तो उसके पास अपनी बेबसी और सिस्टम पर तमाचा जड़ने का यही आखिरी रास्ता बचा था।

- Advertisement -

3 साल से भटक रहा है पीड़ित, सिर मुंडवाकर भी कर चुका है प्रदर्शन

यह पूरा मामला गांवा थाना क्षेत्र का है, जहां कुलदीप तुरी अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और विवाद को लेकर 3 साल से लगातार अधिकारियों की चौखट नाप रहा है। पीड़ित ने इन 3 सालों में न्याय पाने की हर मुमकिन कोशिश कर डाली। अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए वह इससे पहले गिरिडीह न्यू समाहरणालय के बाहर अपना सिर मुंडन करवाकर धरने पर भी बैठ चुका था। उस वक्त भी बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन हकीकत में उसे सिवाय तारीखों और टरकाने के कुछ हासिल नहीं हुआ।

- Advertisement -

DC और पुलिस प्रशासन पर पल्ला झाड़ने का खुला आरोप

कुलदीप तुरी का सीधा आरोप है कि जिले के DC रामनिवास यादव से लेकर गांवा थाने की पुलिस तक ने इस मामले में सिर्फ अपना पिंड छुड़ाने का काम किया। पीड़ित ने बार-बार आवेदन दिए, अपनी व्यथा सुनाई, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर जाकर मामले को सुलझाने या पीड़ित को उसका हक दिलाने की जहमत नहीं उठाई। आला अफसरों के इस टालमटोल वाले रवैये ने पीड़ित को पूरी तरह तोड़कर रख दिया और वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया।

थाने पर जमीन के कागजात दबाने का संगीन आरोप

धरने पर बैठे कुलदीप तुरी ने आरोप लगाया कि उसके पास जमीन से जुड़े सभी पुख्ता और वैध दस्तावेज मौजूद हैं। उसने ये सारे कागजात कार्रवाई के लिए गांवा थाने को सौंपे थे, लेकिन थाना स्तर पर ही उसके कागजात को दबा दिया गया और विपक्षी पार्टी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जब थाने से भी कोई मदद नहीं मिली और हर दरवाजा बंद नजर आया, तो उसने अपनी बेबसी का यह अनोखा और दर्दनाक तरीका चुना। थाने के गेट पर जूतों की माला पहनकर बैठे पीड़ित की खबर फैलते ही इलाके में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...