Homeभारतचलती बस में छात्रा का पकड़ा हाथ, तेलंगाना में कांग्रेस विधायक के...

चलती बस में छात्रा का पकड़ा हाथ, तेलंगाना में कांग्रेस विधायक के वीडियो पर मचा घमासान, BJP और BRS ने घेरा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Telangana Politics: एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश की राजधानी नई दिल्ली में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना से कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद असहज करने वाली खबर सामने आई है। तेलंगाना में इब्राहिमपटनम विधानसभा सीट से कांग्रेस के 70 वर्षीय विधायक मलरेड्डी रंगा रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आधार बनाकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने विधायक पर चलती बस में एक छात्रा के साथ बदसलूकी और अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि छात्रा के असहज होने और पीछे हटने के बावजूद विधायक ने बार-बार उसका हाथ पकड़ा।

- Advertisement -

महालक्ष्मी योजना के तहत बस में सफर के दौरान बना वीडियो

यह पूरा मामला तेलंगाना सरकार की महत्वाकांक्षी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा वाली ‘महालक्ष्मी योजना’ के दौरान का है। 70 साल के विधायक मलरेड्डी रंगा रेड्डी इस योजना के अमल का जायजा लेने और लाभार्थियों से फीडबैक लेने के लिए एक सरकारी बस में सवार हुए थे। इसी दौरान यात्रियों और छात्राओं से बातचीत करते हुए किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक छात्राओं से बातचीत करते हुए एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ खींचते हैं। इस दौरान लड़की असहज होकर अपना हाथ छुड़ाती है और पीछे हटती नजर आती है, लेकिन विधायक दोबारा उसका हाथ पकड़ लेते हैं।

- Advertisement -

BJP और BRS ने बोला तीखा हमला, महिला आयोग से कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आते ही विपक्षी दलों ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। BJP नेता अरुण यादव ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि विधायक ने युवती की कमर पर भी हाथ रखने की कोशिश की, जबकि वह साफ तौर पर खुद को बचाते हुए पीछे हट रही थी। यादव ने राहुल गांधी के पुराने बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश को पितृसत्ता खत्म करने का ज्ञान देती है, लेकिन अपने ही नेताओं के इस शर्मनाक रवैये पर चुप बैठ जाती है। वहीं BRS नेता आर.एस. प्रवीण कुमार ने इसे सीधे-सीधे महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला अपराध करार दिया। उन्होंने तेलंगाना राज्य महिला आयोग से मांग की कि वह इस मामले में कानूनी राय लेकर तुरंत कांग्रेस विधायक को तलब करे और कड़ी कार्रवाई करे।

विधायक की सफाई: पिता जैसा स्नेह था, बस मुड़ने की वजह से पकड़ा हाथ

चारों तरफ से घिरने के बाद कांग्रेस विधायक मलरेड्डी रंगा रेड्डी ने खुद सामने आकर सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां एक सामान्य बातचीत को राजनीतिक द्वेष के चलते गलत तरीके से पेश कर रही हैं। अपनी सफाई में विधायक ने बताया कि 6 अक्टूबर को कलेक्टर ऑफिस में बैठक खत्म करने के बाद वह बोंगुलुरु के पास बस में चढ़े थे ताकि आम यात्रियों की समस्याएं सुन सकें। उस वक्त कुछ छात्राओं ने बसों में भीड़ की शिकायत की थी और अतिरिक्त बसें चलाने की मांग रखी थी। विधायक का दावा है कि जब मोड़ पर बस अचानक घूमी, तब संतुलन बनाने के लिए ऐसा हुआ और वह छात्राओं के प्रति एक पिता जैसा स्नेह दिखा रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर इस वीडियो को काटकर सोशल मीडिया पर झूठा नैरेटिव गढ़ रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...