Homeझारखंडगिरिडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शाम को सम्मान समारोह, बस ड्राइवर...

गिरिडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शाम को सम्मान समारोह, बस ड्राइवर मनोज बने मुख्य अतिथि

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल परिसर में गुरुवार की शाम एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज में हुई, जहां स्कूल के प्रिंसिपल कमल आनंद के साथ स्कूल के बस ड्राइवर मनोज को मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर आमंत्रित किया गया। बस चालक मनोज और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

- Advertisement -

लोहरगदा प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में लहराया परचम

यह विशेष सम्मान समारोह हाल ही में लोहरगदा में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेकर लौटे मेधावी विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लिया था और अपनी प्रतिभा के बल पर कई पदक और सम्मान जीतकर स्कूल का नाम पूरे प्रांत में रोशन किया।

- Advertisement -

विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में छाए छात्र

प्रतियोगिता के परिणामों की बात करें तो दो दिवसीय बाल वर्ग संस्कृत प्रश्नमंच में गिरिडीह स्कूल के छात्र आकर्षण रुद्र, हरिओम कुमार और रामविजय सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं शिशु वर्ग की श्रेणी में प्रीति निषाद, प्रियांशी कुमारी और भाविका नीति की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तरुण वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा प्रिया कुमारी ने अपनी वाक्पटुता से सभी का दिल जीतते हुए पहला स्थान कब्जाया।

शिक्षक ब्रजेश बरनवाल और विजेता बच्चों को मिली शील्ड

विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक ब्रजेश बरनवाल ने भी पत्र वाचन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक ब्रजेश बरनवाल समेत सभी विजेता प्रतिभागियों को मंच पर शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...