Homeझारखंडकब्र से निकले सच के बाद अब बंद कमरे का नया रहस्य!,...

कब्र से निकले सच के बाद अब बंद कमरे का नया रहस्य!, डोरंडा में नाहिदा हत्याकांड में नया मोड़

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा मनीटोला स्थित एक किराये के मकान की दहलीज आज पूरी तरह वीरान और सूनी पड़ी है। यह वही चारदीवारी है, जहां नाहिदा परवीन ने अपनी ममता का संसार बसाया था और छह माह की जिस अनाथ बच्ची को अपनी औलाद बनाकर सीने से लगाया था, उसी घर में 24 अप्रैल 2026 को नाहिदा की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई थी। मां की हत्या के आरोप में पकड़ी गई दत्तक पुत्री शमा परवीन घटना के वक्त नाबालिग थी, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। अब 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही उसे सुधार गृह से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसका प्रेमी पहले से ही बंद है। मां की मौत और बेटी के जेल जाने के बाद अब इस सूने पड़े आशियाने से एक नया विवाद और अनसुलझा रहस्य सामने आ गया है।

- Advertisement -

मकान खाली करने का नोटिस, लेकिन घर से नाहिदा के गहने गायब

नाहिदा के देवर मोहम्मद हलीम के मुताबिक, मकान मालिक ने उनसे संपर्क कर करीब 50 हजार रुपये का बकाया किराया चुकता करने और घर में रखा सामान फौरन हटाने को कहा है। यानी जिस घर में 17 वर्षों तक मां-बेटी की जिंदगी और उम्मीदें सांस लेती रहीं, वहां से अब इस परिवार का नामो-निशान मिटने जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब परिवार सामान समेटने पहुंचा। परिजनों का दावा है कि घर के भीतर नाहिदा के कीमती सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे, जो अब गायब हैं। मोहम्मद हलीम ने सवाल उठाया है कि घटना के बाद घर की चाबी किसके पास थी और किसके निर्देश पर ताले खोले गए? परिवार को आशंका है कि किसी ने मौका पाकर घर से जेवरात पार कर दिए हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्या के साथ-साथ घर से गायब हुए गहनों और सामान की अभिरक्षा को लेकर भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

- Advertisement -

रात में उठकर लाती थीं चॉकलेट-आइसक्रीम, बेटी के नाम करने वाली थीं नौकरी

पड़ोसियों और रिश्तेदारों के लिए यह सवाल आज भी किसी खौफनाक पहेली से कम नहीं है कि जिस बेटी को नाहिदा ने अपनी सांसों से ज्यादा चाहा, वही उनकी जान की दुश्मन कैसे बन गई। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, छह माह की शमा को गोद लेने के बाद नाहिदा ने 17 साल तक उसे पलकों पर बिठाकर रखा। बेटी को आधी रात में भी कुछ खाने की इच्छा होती तो नाहिदा खुद बाजार निकलकर उसके लिए खाना, चॉकलेट या आइसक्रीम लेकर आती थीं। नाहिदा के पति बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनके निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली सरकारी नौकरी भी नाहिदा अपनी इसी बेटी के नाम सुरक्षित कराने की तैयारी में जुटी थीं।

प्रेम प्रसंग और 45 लाख रुपये की रार, कब्र खोदकर निकाला गया था सच

पुलिस जांच में इस कत्ल के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग और पैसों का अंधा लालच सबसे मुख्य वजह बनकर सामने आया था। तफ्तीश के अनुसार, शमा लगातार अपने प्रेमी को बड़ी रकमें देती थी, जिसका नाहिदा कड़ा विरोध करती थीं। मामले में करीब 45 लाख रुपये के भारी-भरकम वित्तीय लेन-देन का विवाद उजागर हुआ था। वारदात के दिन शुरुआत में इसे बाथरूम में फिसलकर हुई सामान्य मौत का रूप देने की साजिश रची गई थी और नाहिदा को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया था। लेकिन बाद में शरीर और गर्दन पर मिले संदिग्ध चोटों के निशानों की सुगबुगाहट के बाद प्रशासन ने कब्र से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने शमा और उसके प्रेमी समेत अन्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

बेल की कोशिशों से सहमा परिवार, पुलिस से ठोस चार्जशीट की मांग

इधर, नाहिदा के देवर मोहम्मद हलीम ने अंदेशा जताया है कि आरोपी शमा को जमानत दिलाने के लिए पर्दे के पीछे से कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं। परिवार ने पुलिस अधिकारियों से पुरजोर अपील की है कि अदालत में मामले की ऐसी मजबूत और तथ्यपरक जांच रिपोर्ट पेश की जाए, जिससे इस जघन्य हत्याकांड के किसी भी दोषी को जमानत न मिल सके। हलीम का कहना है कि उनकी लड़ाई सिर्फ आरोपियों को जेल भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नाहिदा को इंसाफ दिलाने और उनके बंद घर से गायब हुए पाई-पाई के सामान का हिसाब चाहते हैं।

 

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...