Homeझारखंड500 रुपये रोज पर ली किराए की कार, फिर खुद को मालिक...

500 रुपये रोज पर ली किराए की कार, फिर खुद को मालिक बताकर 66 हजार में बेच डाली!, रांची में…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक वाहन मालिक के साथ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो अनुबंध के तहत 500 रुपये प्रतिदिन के किराये पर मारुति S-Presso गाड़ी ली और फिर खुद को गाड़ी का असली मालिक बताकर उसे किसी दूसरे शख्स को बेच दिया। नामकुम थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा कॉलोनी निवासी पीड़ित उपेंद्र साहू की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

11 महीने का एग्रीमेंट और दो महीने का किराया बकाया

पीड़ित उपेंद्र साहू के अनुसार उन्होंने अपनी मारुति S-Presso कार कोकर के दुर्गापुरी रोड निवासी लक्ष्मीकांत सिद्धार्थ को 11 महीने के एग्रीमेंट पर दी थी। तय शर्तों के मुताबिक 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होना था। शुरुआती दिनों के बाद आरोपी ने पिछले दो महीनों से गाड़ी का किराया देना बंद कर दिया। जब कुल 27,000 रुपये का किराया बकाया हो गया और पीड़ित ने अपनी गाड़ी वापस मांगी, तो आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाकर टालमटोल करने लगा।

- Advertisement -

GPS ट्रैकिंग से खुला राज, 66 हजार में हुआ था सौदा

आरोपी की गतिविधियों पर संदेह होने पर पीड़ित ने कार में लगे GPS के जरिए लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन का पीछा करते हुए जब वे कोकर स्थित भारत टिंबर के पास पहुंचे तो वहां गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी मिली। वहां आसपास के लोगों और स्थानीय पड़ताल में सनसनीखेज सच सामने आया। आरोपी लक्ष्मीकांत सिद्धार्थ ने खुद को गाड़ी का असली मालिक बताते हुए उस कार को राहुल कुमार महतो नाम के व्यक्ति को मात्र 66,000 रुपये में बेच दिया था।

सदर थाने में नामजद FIR दर्ज, जांच जारी

वाहन के आधिकारिक दस्तावेजों और RC के अनुसार गाड़ी के असली और रजिस्टर्ड मालिक उपेंद्र साहू ही हैं। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर जब पीड़ित ने आरोपी से सख्ती से सवाल किया तो उसने बीमारी का बहाना बनाकर मामले से बचने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ित ने सीधे सदर थाने पहुंचकर आरोपी लक्ष्मीकांत सिद्धार्थ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...