Homeझारखंडरांची नगर निगम ने तेज की PM आवास योजना, वार्ड पार्षदों के...

रांची नगर निगम ने तेज की PM आवास योजना, वार्ड पार्षदों के जरिए बाकी लाभुकों तक पहुंचेंगे लेटर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) घटक के तहत स्वीकृति पत्रों का वितरण औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने चयनित 34 लाभुकों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र सौंपे।

- Advertisement -

वार्ड पार्षदों के माध्यम से मिलेंगे बाकी स्वीकृति पत्र

वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए इस योजना के तहत अब तक कुल 2,896 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष बचे सभी चयनित लाभार्थियों को उनके संबंधित वार्ड के पार्षदों के माध्यम से जल्द ही स्वीकृति पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे वे अपने स्तर पर निर्माण कार्य आगे बढ़ा सकें।

- Advertisement -

खुद का पक्का मकान बनाने में मिलेगी वित्तीय मदद

प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर पात्र शहरी परिवारों को अपनी निजी जमीन पर खुद पक्का मकान बनाने के लिए सीधी आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इससे जरूरतमंद परिवारों को अपनी पसंद और जरूरतों के अनुसार पक्का आवास बनाने की सुविधा मिलती है।

पारदर्शी प्रक्रिया और निर्माण में पूरा सहयोग

रांची नगर निगम के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाया गया है ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही निगम ने आश्वस्त किया है कि स्वीकृति पत्र वितरण के बाद आवास निर्माण के विभिन्न चरणों में भी लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन और हर संभव प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...