Homeझारखंडहजारीबाग में अवैध शराब के धंधे पर पुलिस का शिकंजा, गोवा में...

हजारीबाग में अवैध शराब के धंधे पर पुलिस का शिकंजा, गोवा में बिक्री वाली व्हिस्की की खेप जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दारू थाना पुलिस ने जोन्हिया गांव में राहुल कुमार गुप्ता नाम के शख्स के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी राहुल कुमार गुप्ता अपने घर से भागने में कामयाब हो गया।

- Advertisement -

घर से बरामद हुई 720 बोतल व्हिस्की

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोन्हिया गांव का रहने वाला राहुल अपने मकान में अवैध शराब छिपाकर रखता है और वहीं से इसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया और बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी की गई। घर की तलाशी लेने पर ‘आईकॉनिक बेवरेजेस एल-चैपो’ ब्रांड की 750 एमएल वाली व्हिस्की की कुल 720 बोतलें बरामद हुईं।

- Advertisement -

‘सेल इन गोवा’ लिखी बोतलों से खुला राज

बरामद की गई शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन गोवा’ (केवल गोवा में बिक्री के लिए) लिखा हुआ था, जिससे साफ है कि दूसरे राज्य की शराब को अवैध तरीके से झारखंड लाकर बेचने की तैयारी थी। इसके अलावा घर से सिग्नेचर ब्रांड की करीब 200 खाली बोतलें भी मिली हैं, जिससे पुलिस को अंदेशा है कि यहां नकली शराब भरने या रिफिलिंग का काम भी चल रहा था।

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने पूरी शराब और खाली बोतलों को जब्त कर लिया है और आरोपी राहुल कुमार गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...