Homeबिहारबिहार बोर्ड ने बढ़ाई इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन की...

बिहार बोर्ड ने बढ़ाई इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब 24 अक्टूबर तक मौका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 अक्टूबर कर दिया गया है। इस फैसले से रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा।

- Advertisement -

समिति ने संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

इंटर परीक्षा 2028 के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

बिहार बोर्ड के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए 11वीं कक्षा के छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अब 24 अक्टूबर तक किया जा सकता है।

इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान समिति की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

मैट्रिक परीक्षा 2028 के लिए भी बढ़ी तारीख

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए 9वीं कक्षा के छूटे हुए विद्यार्थियों को भी रजिस्ट्रेशन का अतिरिक्त समय दिया गया है। अब इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

इसके लिए स्कूलों के प्रधान बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.org पर लॉगिन करके प्रक्रिया पूरी करेंगे।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

बिहार बोर्ड ने शिक्षण संस्थानों को समय सीमा के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा है। जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है, वे अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी करना जरूरी है, ताकि विद्यार्थी वर्ष 2028 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण से वंचित न रह जाएं।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...