Homeझारखंडकूद कर दिखाओ..., प्रेमी ने गुस्से में कहा और युवती ने लगा...

कूद कर दिखाओ…, प्रेमी ने गुस्से में कहा और युवती ने लगा दी नदी में छलांग!, गुमला में नागफेनी पुल पर…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नागफेनी पुल पर प्रेमी से विवाद के बाद एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धार में बहते हुए युवती गनीमत रही कि कुछ दूरी पर मौजूद एक चट्टान में जाकर फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सिसई थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

- Advertisement -

चट्टान में फंसी युवती, बाहर आने से करती रही इनकार

हादसे के बाद प्रेमी और आसपास मौजूद कुछ स्थानीय युवक तुरंत नदी में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे तक लाए। युवती काफी गुस्से में थी और नदी से बाहर निकलने को तैयार नहीं थी। प्रेमी और अन्य लोगों द्वारा काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे किनारे लाया जा सका।

- Advertisement -

IRB कैंप अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवती को तत्काल पास स्थित IRB कैंप के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक पड़ोसी जिले सिमडेगा का निवासी है, जबकि युवती गुमला की रहने वाली है।

‘कूद कर दिखाओ’ कहने पर आवेश में उठाया कदम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना से पहले दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए पुल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और कई लोग इसका वीडियो भी बनाने लगे। बताया जा रहा है कि युवती बार-बार नदी में कूदने की चेतावनी दे रही थी, जिस पर गुस्से में युवक ने उसे कूदने की बात कह दी। इसके बाद युवती ने आवेश में आकर पुल से सीधे नदी में छलांग लगा दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...