Homeझारखंडहेमंत सोरेन की मां के निधन पर नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय...

हेमंत सोरेन की मां के निधन पर नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, परिवार को दी सांत्वना

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को दी सांत्वना

- Advertisement -

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अलावा मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी और पूर्व विधायक लंबोदर महतो भी नेमरा पहुंचे थे।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...