Homeझारखंडयुवाओं के दम पर बनेगा 'विकसित भारत 2047', सिल्ली कॉलेज में संजय...

युवाओं के दम पर बनेगा ‘विकसित भारत 2047’, सिल्ली कॉलेज में संजय सेठ का संवाद, आंगनवाड़ी दीदियों का किया सम्मान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ अपने एक दिवसीय दौरे पर सिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, खेल और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने सिल्ली कॉलेज में आयोजित शासी निकाय की अहम बैठक में शिरकत की। बैठक के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं के साथ ‘युवाओं की आकांक्षा और विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर सीधा संवाद किया। उन्होंने देश के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका को सबसे अहम बताया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान BJP रांची पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज भी उनके साथ मौजूद रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका दीदियों को किया सम्मानित

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत केंद्रीय मंत्री संजय सेठ सिल्ली काली मंदिर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने जमीनी स्तर पर बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य की देखरेख में जुटी आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका दीदियों को अंगवस्त्र व डायरी भेंट कर सम्मानित किया। संजय सेठ ने समाज निर्माण, जमीनी स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों के शुरुआती विकास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण की दिल खोलकर सराहना की।

सिल्ली स्टेडियम में खेल सामग्री बांटी, रेहड़ी-पटरी वालों को दिए छाते

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिल्ली स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और बढ़ावा देने के मकसद से युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल और नेट का वितरण किया। खेल सामग्री पाकर स्थानीय युवा खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा उन्होंने धूप और बारिश से बचाव के लिए छोटे कारोबारियों, फुटपाथ दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को छाते बांटे, ताकि वे मौसम की मार से बचकर अपनी आजीविका आराम से चला सकें।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना हमारा मकसद: संजय सेठ

संबोधन के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म और जरूरी संसाधन मुहैया कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना, युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना और छोटे कारोबारियों को हरसंभव संबल प्रदान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा। वहीं BJP जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि इस तरह के जमीनी कार्यक्रमों से समाज के हर तबके का मनोबल बढ़ता है और जनसेवा का संकल्प और मजबूत होता है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...