Homeझारखंडरांची के पुरुलिया रोड से लग्जरी कार चोरी, महज 4 मिनट में...

रांची के पुरुलिया रोड से लग्जरी कार चोरी, महज 4 मिनट में गाड़ी लेकर फरार हुआ चोर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची शहर के पॉश इलाके पुरुलिया रोड पर कार चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरुलिया रोड स्थित मकान संख्या-10 के बाहर खड़ी कार को चोरों ने निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित विश्वराज भादुड़ी (50 वर्ष) ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

- Advertisement -

घर की बाउंड्री से सटाकर खड़ी की थी गाड़ी

पीड़ित विश्वराज भादुड़ी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी कार को अपने घर की बाउंड्री वॉल से बिल्कुल सटाकर पार्क किया था। रात के वक्त जब सब सो रहे थे, तभी चोर ने मौका पाकर गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब वे उठे तो गाड़ी गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

- Advertisement -

CCTV फुटेज में दिखी चोर की करतूत

घटना के बाद जब पीड़ित ने अपने घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की फुटेज की जांच की, तो चोरी की पूरी वारदात उसमें साफ कैद मिली। फुटेज में दिख रहा है कि सफेद रंग की जैकेट पहने एक लंबा-चौड़ा अज्ञात शख्स आया। उसने बेहद शातिर तरीके से महज चार मिनट के अंदर कार का लॉक खोला, उसे स्टार्ट किया और तेजी से गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...