Homeबिहारबिहार में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, नवजोत सिमी CID भेजीं गईं,...

बिहार में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, नवजोत सिमी CID भेजीं गईं, रत्न संजय को अतिरिक्त प्रभार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर छह IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में अरवल और पटना के पुलिस अधीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। रत्न संजय को विधि-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि अरवल की एसपी नवजोत सिमी को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में भेजा गया है।

- Advertisement -

रत्न संजय को विधि-व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी

1998 बैच के IPS अधिकारी रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले वह पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे।

- Advertisement -

इसी बैच की IPS अधिकारी कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के पद पर कार्यरत थीं।

किरण कुमार गौरव जाधव बने अरवल के नए SP

जिला पुलिस में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 2016 बैच के IPS अधिकारी किरण कुमार गौरव जाधव को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर तैनात थे। वहीं, अरवल की एसपी नवजोत सिमी को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक (CID) की जिम्मेदारी दी गई है।

चन्द्र प्रकाश को पटना मध्य की कमान

2019 बैच के IPS अधिकारी चन्द्र प्रकाश को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना के समादेष्टा पद पर तैनात थे। उनके पास साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी था।

वहीं, 2005 बैच की IPS अधिकारी ममता कल्याणी को पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पद से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।

निर्मल कुमार आजाद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

1994 बैच के IPS अधिकारी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), बिहार के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के पद पर बने रहेंगे।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद बिहार पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। इस फेरबदल में मुख्यालय से लेकर जिला पुलिस तक के अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...