Homeझारखंडगुमला में पूजा की तैयारियों के बीच मातम, हाई वोल्टेज तार की...

गुमला में पूजा की तैयारियों के बीच मातम, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से टेंट कर्मी की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित लोंगा गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आई है। लोंगा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण और सजावट का काम चल रहा था। इसी दौरान बिजली की वायरिंग करते समय 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक टेंट कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

लाउडस्पीकर का तार खींचते समय सटा हाई वोल्टेज वायर

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक लोंगा गांव में बन रहे पूजा पंडाल में टेंट लगाने और लाउडस्पीकर की बिजली वायरिंग का काम कर रहे थे। पंडाल से काफी दूरी तक लाउडस्पीकर लगाने के लिए जब वे तार खींच रहे थे, उसी समय तार ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। तार सटते ही दोनों युवकों को करंट का जोरदार झटका लगा।

- Advertisement -

एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

करंट का झटका इतना तेज था कि एक युवक छिटककर दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक तार की पूरी चपेट में आ गया। इस हादसे में भागीडेरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजू साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिद्धमा निवासी 22 वर्षीय विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक ही टेंट हाउस में काम करते थे।

गांव और परिजनों में छाया मातम

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल विकास सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस अचानक हुए हादसे के बाद पूजा की तैयारियों में लगे ग्रामीणों और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...