Homeझारखंडइलाज कराने आई किशोरी से हैवानियत का आरोप, कोडरमा के सिविल सर्जन...

इलाज कराने आई किशोरी से हैवानियत का आरोप, कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जिले के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ हुई इस सीधी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से आरोपी डॉक्टर को तिलैया डैम ओपी में रखा है।

- Advertisement -

इलाज के सिलसिले में संपर्क और शोषण का आरोप

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पीड़िता पड़ोसी जिले हजारीबाग की रहने वाली है। बताया गया है कि वह किसी बीमारी के इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर अनिल कुमार ने उसे भरोसे में लेकर और झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण किया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और देर रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

महिला थाने में FIR, CWC में दर्ज हुआ बयान

मामले को लेकर कोडरमा महिला थाना में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष भी पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी शनिवार देर रात तक इस मामले पर आधिकारिक रूप से खुलकर कुछ भी कहने से बचते रहे और आवश्यक कानूनी दस्तावेज जुटाने में लगे रहे। जिले के सिविल सर्जन स्तर के अधिकारी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगने और उनकी गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...