Homeझारखंडहजारीबाग पूजा पंडालों और डांडिया आयोजनों में तैनात होंगी महिला Police, छेड़छाड़...

हजारीबाग पूजा पंडालों और डांडिया आयोजनों में तैनात होंगी महिला Police, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग शहर में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान आयोजित होने वाले डांडिया तथा गरबा नाइट कार्यक्रमों में सुरक्षा पुख्ता रखने के लिए कदम उठाए गए हैं। हजारीबाग के MP मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने SP अमन कुमार से मुलाकात की और एक मांग पत्र सौंपा। इसमें महिला सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की गई है।

- Advertisement -

महिला Police की तैनाती और CCTV कैमरों से निगरानी

सांसद प्रतिनिधि ने SP के सामने मांग रखी कि डांडिया और गरबा आयोजनों के मुख्य स्थलों पर पर्याप्त संख्या में Police बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। इसके साथ ही शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगे CCTV कैमरों को पूरी तरह चालू रखकर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

- Advertisement -

ड्रंक एंड ड्राइव और छेड़छाड़ रोकने के सख्त निर्देश

बैठक के दौरान छेड़छाड़ करने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों (ड्रंक एंड ड्राइव) और उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके अलावा पूजा के दौरान शहर में गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने और ग्रामीण इलाकों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुरक्षा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

SP अमन कुमार ने दिया सुरक्षा का पूरा भरोसा

मामले पर हजारीबाग के SP अमन कुमार ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों का खुद निरीक्षण करेगा। उन्होंने बताया कि Traffic व्यवस्था को सुचारू रखने और डांडिया नाइट के दौरान शहर में Police गश्त बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। SP ने साफ कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...