
Garhwa News: गढ़वा जिले में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में हरिहरपुर OP प्रभारी की अगुवाई में पुलिस की टीम ने हरिहरपुर OP क्षेत्र के गुटुरुआ गांव में अचानक छापेमारी की।

150 किलो जावा महुआ मौके पर किया नष्ट
पुलिस की रेड के दौरान मौके से कच्ची शराब तैयार करने के लिए रखा गया लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ। पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बरामद जावा महुआ को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

शराब बनाने वाली भट्ठियां भी तोड़ीं
इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों और दूसरे सामान को भी पुलिस ने पूरी तरह तोड़कर बर्बाद कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब का धंधा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। हरिहरपुर OP पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी।


