Homeझारखंडबोकारो में नौकरी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की बिगड़...

बोकारो में नौकरी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की बिगड़ रही तबीयत! 8 को चढ़ रहा पानी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में स्थायी नौकरी की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। टू टैंक गार्डन के पास BSL ADM बिल्डिंग के सामने डटे युवाओं का गुस्सा प्रबंधन के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ी, 2 अस्पताल में भर्ती

लगातार 3 दिन से बिना खाए-पीए बैठे रहने के कारण आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम 8 युवाओं को पानी (IV फ्लूइड) चढ़ा रही है। वहीं 2 युवाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कई युवाओं का शुगर लेवल काफी नीचे गिर गया है।

- Advertisement -

विधायक श्वेता सिंह ने दी BSL का चक्का जाम करने की चेतावनी

इस बीच बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर युवाओं का समर्थन किया और BSL प्रबंधन को कड़ा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिस पूरा कर चुके विस्थापित युवाओं के लिए तुरंत रोजगार नीति बनाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रेम महतो के परिवार को भी तुरंत नौकरी देने की मांग रखी। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो BSL का पूरी तरह चक्का जाम किया जाएगा।

16 महीने पहले हुई बात के बाद भी नहीं मिला रोजगार

भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं का कहना है कि 16 महीने पहले BSL प्रबंधन, प्रशासन और युवाओं के बीच मीटिंग हुई थी। इसके बावजूद आज तक उन्हें नौकरी नहीं दी गई। युवाओं ने BSL प्रबंधन पर जिद पर अड़े रहने का आरोप लगाया है और साफ कह दिया है कि जब तक हाथ में जॉइनिंग लेटर नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...