Homeझारखंडचुटूपालू घाटी में तेज रफ्तार कंटेनर और कार की टक्कर में उड़े...

चुटूपालू घाटी में तेज रफ्तार कंटेनर और कार की टक्कर में उड़े परखच्चे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chutupalu valley accident: रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रामगढ़-रांची लेन स्थित चुटूपालू घाटी में रविवार की रात एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। रांची की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रही बलेनो कार को अपनी जोरदार चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतकों और घायलों की पहचान

हासे में जान गंवाने वालों की पहचान 35 वर्षीय प्रियांशु चक्रवर्ती और उनकी 32 वर्षीय पत्नी प्रोनाई चक्रवर्ती के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वालों में 70 वर्षीय हिमांशु चक्रवर्ती, उनकी 60 वर्षीय पत्नी रीना चक्रवर्ती और कार चला रहे ड्राइवर राजू कुमार शामिल हैं। गनीमत यह रही कि घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उन सभी का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

घंटों की मशक्कत के बाद निकाले गए फंसे लोग

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों के संयुक्त सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिसके कारण अंदर फंसे तीन लोगों को तो तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया। हालांकि, अन्य दो लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत कर्मियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...