Homeझारखंडरांची में क्राइम कंट्रोल के लिए HC सख्त, 32 थानों में तुरंत...

रांची में क्राइम कंट्रोल के लिए HC सख्त, 32 थानों में तुरंत CCTV लगाने का आदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi High Court: झारखंड HC ने रांची जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए CCTV कैमरों के हर हाल में चालू रहने को बेहद जरूरी बताया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर लगे कैमरों का काम करना जरूरी है ताकि बदमाशों में खौफ रहे। अदालत ने रांची के सभी खराब पड़े कैमरों को दुरुस्त करने के साथ-साथ जिले के उन 32 थानों में तत्काल CCTV लगाने का निर्देश दिया है, जहां अब तक कैमरे इंस्टॉल नहीं हो सके हैं।

- Advertisement -

DGP, SSP और गृह सचिव से मांगा जवाब, कब तक लगेंगे कैमरे

सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र में यह बात सामने आई कि रांची शहर के 8 थानों और ग्रामीण इलाकों के 24 थानों में अब तक CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए HC ने राज्य के गृह सचिव, DGP और रांची SSP को एक तय टाइम फ्रेम देकर यह बताने को कहा है कि इन थानों में कैमरे कब तक लगा दिए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार से राज्य में CCTV लगाने को लेकर जारी टेंडर का स्टेटस भी पूछा है। नेशनल हाईवे पर सुरक्षा को देखते हुए NHAI से भी हाईवे पर कैमरे लगाने को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है।

- Advertisement -

CCTV बंद रहने से बढ़ रही चेन छिनतई, हादसे कर फरार हो रहे ड्राइवर

सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सड़कों पर CCTV कैमरे चालू नहीं रहने की वजह से रांची में चेन छिनतई जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं, सड़क हादसों के बाद लापरवाह वाहन चालक आसानी से बचकर निकल जाते हैं और उनकी पहचान तक नहीं हो पाती। अदालत में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद और आयुषी अमन ने पक्ष रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में आ रही इन कमियों को सामने रखा।

रांची के 17 थानों में काम कर रहे 123 कैमरे, इन 8 शहरी थानों में अब तक नहीं लगे

सरकार की ओर से कोर्ट में पेश किए गए शपथ पत्र में बताया गया कि फिलहाल रांची शहर के 17 पुलिस स्टेशनों और ओपी में 123 CCTV कैमरे काम कर रहे हैं। वहीं जिन 8 शहरी थानों में अब तक कैमरे नहीं लगे हैं, उनमें हिंदपीढ़ी, पंडरा ओपी, बरियातू, धुर्वा, एयरपोर्ट, विधानसभा, एएचटीयू और साइबर पुलिस स्टेशन शामिल हैं। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...