Homeझारखंडजामताड़ा में गैस अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने...

जामताड़ा में गैस अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamtara: जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ठगी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी फर्जी कॉल के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे।

- Advertisement -

श्मशान घाट और जोरिया के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई में नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में श्मशान घाट के पास से दो लोगों को पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के छप्परटांड़ गांव में जोरिया के पास से एक और आरोपी को दबोचा गया।

- Advertisement -

एपीके फाइल भेजकर उड़ाते थे पैसे

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीम मंडल (30 वर्ष), मोजाहिद अंसारी (37 वर्ष) और कुर्बान अंसारी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। साइबर डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी लोगों को गैस कनेक्शन अपडेट करने या क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे। इसके बाद वे मोबाइल पर एपीके (APK) फाइल भेजते थे। जैसे ही लोग उस फाइल को डाउनलोड करते थे, ठग उनके फोन की गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए तीनों आरोपियों पर पहले से भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस नए मामले में जामताड़ा साइबर थाने में 11 और 12 अक्टूबर 2026 को नई एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें और मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल को कभी डाउनलोड न करें।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...