Homeझारखंडनेतरहाट घूमने जा रहे दोस्तों के साथ हादसा, गुमला में बॉक्साइट लदे...

नेतरहाट घूमने जा रहे दोस्तों के साथ हादसा, गुमला में बॉक्साइट लदे ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की रात एक सड़क हादसा हुआ। चाईबासा जिले के पड़राशाली निवासी 22 वर्षीय श्याम पूर्ति अपने दोस्तों के साथ पहले रांची आया था। इसके बाद सभी लोग दो अलग-अलग गाड़ियों पर सवार होकर नेतरहाट घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान घाघरा-पुटो मार्ग पर बिशुनपुर की ओर से आ रहे बॉक्साइट लदे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

आधा किलोमीटर तक घसीटता गया ट्रक, मौके पर ही हुई मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर सवार विकास पूर्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्कूटी चला रहा श्याम पूर्ति वाहन समेत ट्रक के नीचे फंस गया। बेकाबू ट्रक उसे लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगाकर ले गया और करीब तीन किलोमीटर दूर नवडीहा गांव के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया।

- Advertisement -

साथ में चल रहा तीसरा दोस्त गायब, जांच में जुटी पुलिस

घटना में घायल विकास पूर्ति ने बताया कि उनके साथ एक और दोस्त भी दूसरी मोटरसाइकिल पर चल रहा था, जिसका हादसे के बाद से कोई अता-पता नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बॉक्साइट लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...