Homeझारखंडकोडरमा में दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी,...

कोडरमा में दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी, अफवाहों से बचने और पुलिस का सहयोग करने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले में दुर्गा पूजा के त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिले के पुलिस कप्तान कुमार शिवाशीष ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट न करें और बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न दें। एसपी ने साफ चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

पंडालों में सुरक्षा इंतजाम और ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी प्रमुख पूजा पंडालों और पूजा समितियों की तैयारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। संवेदनशील रास्तों और इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, ताकि लोग बेफिक्र होकर पूजा का आनंद ले सकें। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र (फायर फाइटिंग इक्विपमेंट) और सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी कर दिया गया है।

- Advertisement -

बाइक पेट्रोलिंग से चोरी और छिनतई पर लगेगी रोक

त्योहार के दौरान चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीम अलग-अलग इलाकों में लगातार गश्त करेगी। पुलिस टीम पूजा समितियों के वॉलंटियर्स के साथ तालमेल बनाकर काम करेगी, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

SP कुमार शिवाशीष ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या लावारिस सामान दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...