HomeUncategorizedनीरज कुमार के समर्थन में नवादा पहुंचे निशांत कुमार, NDA प्रत्याशियों के...

नीरज कुमार के समर्थन में नवादा पहुंचे निशांत कुमार, NDA प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

नवादा: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में मंगलवार को नवादा में एनडीए की जनसभा आयोजित की गई। सभा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और भाजपा विधायक अनिल सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने मतदाताओं से एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

- Advertisement -

नीरज कुमार बोले- मेरे पास कार्यकर्ताओं और नैतिक बल की ताकत

जनसभा को संबोधित करते हुए जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने बिना नाम लिए मोकामा विधायक अनंत सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पास बाहुबल नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का बल और नैतिक ताकत है। इसी के सहारे वह चुनाव जीतेंगे।

- Advertisement -

नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का उल्लेख करते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटे रहने का आह्वान किया।

निशांत कुमार ने विकास के नाम पर मांगा समर्थन

सभा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने उनके पिता नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता आगे भी विकास कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करेगी।

निशांत कुमार ने पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। नवादा में सभा को संबोधित करने के बाद उनका नालंदा में भी जनसभा करने का कार्यक्रम बताया गया।

‘चरवाहा विद्यालय से कंप्यूटर शिक्षा तक पहुंचा बिहार’

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नीरज कुमार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में चरवाहा विद्यालय की चर्चा होती थी, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। विकास की गति बनाए रखने के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को नीरज कुमार के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

अनिल सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी पर कसा तंज

नवादा जिले के हिसुआ से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने भी जनसभा में जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए टिप्पणी की कि जनसुराज के प्रत्याशी किन विचारों से जुड़े हैं, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही लोगों को मतदाताओं की याद आती है।

अनुज सिंह के समर्थन में उतरे हैं अनंत सिंह

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जेडीयू के लिए भी राजनीतिक रूप से अहम हो गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह खुलकर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। वह अनुज सिंह के पक्ष में रोड शो भी कर चुके हैं।

दूसरी ओर, जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में निशांत कुमार समेत एनडीए के कई नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं। ऐसे में नवादा की जनसभा को एनडीए के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। अब चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों की ओर से किए जा रहे जनसंपर्क और मतदाताओं से समर्थन की अपील के बीच सबकी नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

(सोनू सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...