Homeझारखंडजन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, गिरिडीह में दर्दनाक हादसे में 2...

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, गिरिडीह में दर्दनाक हादसे में 2 दोस्तों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह-डुमरी रोड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुजियाडीह से जन्मदिन की पार्टी मनाकर बाइक से अपने घर लौट रहे दो दोस्तों की भीषण हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बदडीहा गांव निवासी 22 वर्षीय तुलसी दास और 23 वर्षीय सूरज कुमार तुरी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

टक्कर मारकर फरार हुआ ट्रेलर, मौके पर ही टूटी सांसें

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त देर रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर बदडीहा लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Advertisement -

मुआवजे की मांग को लेकर भड़के ग्रामीण, गिरिडीह-डुमरी रोड जाम

हादसे की खबर फैलते ही बदडीहा के ग्रामीण और स्थानीय लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने बदडीहा के पास गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

SDPO और अफसरों ने समझाकर तड़के 3 बजे खुलवाया जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी (CO) जितेंद्र प्रसाद, सदर SDPO जितवाहन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन और नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया और सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अहले सुबह करीब 3 बजे जाकर सड़क जाम हटाया जा सका।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...