Homeझारखंडपुरानी मोबाइल बैटरी से बल्ब जलाने की कोशिश, हाथ में ही फट...

पुरानी मोबाइल बैटरी से बल्ब जलाने की कोशिश, हाथ में ही फट गई बैटरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: तोरपा स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल बोंगदा के हॉस्टल में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हॉस्टल के कमरे में मोबाइल की बैटरी फटने से ग्यारह वर्षीय स्कूली छात्र बिलकन तोपनो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह दर्दनाक घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक छात्र बिलकन अपने हॉस्टल के कमरे में मोबाइल से निकाली गई पुरानी बैटरी की मदद से एक छोटा बल्ब जलाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया और वह उसके हाथ में ही फट गई।

- Advertisement -

हादसे में बुरी तरह जख्मी हुआ दाहिना हाथ

बैटरी फटने से हुए धमाके में छात्र का दाहिना हाथ बुरी तरह से उड़ गया और लहूलुहान हो गया। इसके साथ ही उसके दूसरे हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। धमाके की तेज आवाज सुनकर हॉस्टल में अफरातफरी मच गई और लोग तुरंत कमरे की तरफ दौड़े। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन और समिति के सदस्य बिना देर किए उसे आनन फानन में इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल ले गए।

- Advertisement -

अस्पताल पहुंचे पिता, डॉक्टर बोले खतरे से बाहर है बच्चा

तोरपा रेफरल अस्पताल में डॉक्टर संजय की निगरानी में घायल छात्र का सघन इलाज चल रहा है। डॉक्टर संजय ने बताया कि धमाके की वजह से बच्चे का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घायल छात्र बिलकन मूल रूप से कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता गांव का रहने वाला है और बोंगदा स्थित स्कूल के हॉस्टल में रहकर यूकेजी में पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके पिता विनय तोपनो भी बेटे की सुध लेने तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां वे अपने बच्चे की हालत देखकर काफी सहम गए।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...