Homeझारखंड'खोपड़ी खोल देंगे', रांची में यहां राहुल दुबे गैंग के नाम पर...

‘खोपड़ी खोल देंगे’, रांची में यहां राहुल दुबे गैंग के नाम पर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के रातू थाना क्षेत्र से रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। डंडई फुटकल टोली के रहने वाले मुख्तार साह और उनके बेटे ओवेश साह से कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मैसेज में साफ लफ्जों में धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो दोनों बाप-बेटे की ‘खोपड़ी खोल दी जाएगी’। पीड़ित परिवार की शिकायत पर रातू थाना में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

WhatsApp पर मैसेज और पूरी रेकी का दावा

पीड़ित मुख्तार साह के अनुसार, उनके बेटे के मोबाइल नंबर पर 27 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे इंटरनेशनल नंबर (+1 718-696-9029 और अन्य नंबरों) से WhatsApp मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने खुद को राहुल दुबे गैंग का बताते हुए 1 करोड़ रुपये की मांग रखी। धमकी देने वालों ने यह भी लिखा कि उन्हें पीड़ित की गाड़ी का नंबर पता है और उनकी हर एक्टिविटी की पूरी रेकी की जा चुकी है, इसलिए बचने का कोई रास्ता नहीं है।

- Advertisement -

घर में घुसकर गाली-गलौज और जमीन हड़पने की कोशिश

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस धमकी से पहले 22 सितंबर को भी कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे। उस वक्त घर में उनकी गैर-मौजूदगी में आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की थी। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी थी कि मुख्तार साह अपनी जमीन उनके नाम कर दें, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

पांच नामजद आरोपियों पर FIR, जांच में जुटी पुलिस

मामले में हिंदपीढ़ी निवासी अफरोज अहमद, मो नन्हे के अलावा लोहरदगा निवासी अफरोज अहमद, जाकिर साह, अताउल्लाह साह और मोज्जामील साह को नामजद आरोपी बनाया गया है। रातू थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और टेक्निकल सेल की मदद से इंटरनेशनल नंबरों और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है।

‘खोपड़ी खोल देंगे’, रांची में यहां राहुल दुबे गैंग के नाम पर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

रांची के रातू थाना क्षेत्र से रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। डंडई फुटकल टोली के रहने वाले मुख्तार साह और उनके बेटे ओवेश साह से कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मैसेज में साफ लफ्जों में धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो दोनों बाप-बेटे की ‘खोपड़ी खोल दी जाएगी’। पीड़ित परिवार की शिकायत पर रातू थाना में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

WhatsApp पर मैसेज और पूरी रेकी का दावा

पीड़ित मुख्तार साह के अनुसार, उनके बेटे के मोबाइल नंबर पर 27 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे इंटरनेशनल नंबर (+1 718-696-9029 और अन्य नंबरों) से WhatsApp मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने खुद को राहुल दुबे गैंग का बताते हुए 1 करोड़

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...